पोखरा गांव में रिटर्निंग वॉल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों ने लगाया कोरमपूर्ति का आरो
बभनी (सोनभद्र): विकास खंड बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरा में 'जी रामजी' योजना के तहत कराए जा रहे रिटर्निंग वॉल निर्माण में व्यापक अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में हो रही इस लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया है।
6:53 PM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

।
बभनी (सोनभद्र): विकास खंड बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरा में 'जी रामजी' योजना के तहत कराए जा रहे रिटर्निंग वॉल निर्माण में व्यापक अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में हो रही इस लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर मानक के विपरीत सामग्री लगाकर सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। रिटर्निंग वॉल के निर्माण में पास के ही खेतों से निकाले गए लोकल बोल्डर और सफेद व छोटी सोलिंग वनदी नालों से घंटियां किस्म के बालु का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही बेहद घटिया किस्म की सीमेंट मिलाई जा रही है, जिससे दीवार की मजबूती और उम्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की देखरेख में कराया जा रहा यह काम सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है। घटिया निर्माण के कारण यह दीवार ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से जांच कराकर गुणवत्ताहीन सामग्री के प्रयोग पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






