होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दुद्धी बाजार में दऊरा-सूप की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़.

दीपावली के बाद अब छठ पूजा की खरीदारी से बाजारों में रौनक, पूजा सामग्री की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहल

duddhi

12:52 PM, Nov 12, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दुद्धी बाजार में दऊरा-सूप की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दुद्धी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों से लेकर छठ घाटों तक पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। छठी मइया के गीतों से माहौल भक्तिमय हो रहा है, वहीं पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

शुक्रवार को दुद्धी के स्थानीय बाजार में महिलाएं छठ पूजा के लिए पारंपरिक दऊरा, सूप, छनवा और हाथ पंखा सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं। खरीदारों की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष पूजा सामग्री की मांग अच्छी बनी हुई है।

Image

विज्ञापन

बाजार में दऊरा 350 से 450 रुपये प्रति पीस, सूप 150 से 180 रुपये, छनवा 150 से 350 रुपये तथा हाथ पंखा करीब 40 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि छठ पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।

गौरतलब है कि दीपावली के दौरान भी बाजारों में झाड़ू, पटाखे, पेंट, फूल-माला सहित अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई थी। अब दीपावली के बाद छठ महापर्व को लेकर बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। लगातार त्योहारों के चलते स्थानीय व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

छठ घाटों पर सफाई और सजावट का कार्य तेज

विज्ञापन

इधर, छठ पूजा को लेकर नगर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

नगर के प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट, लवकुश पार्क मलदेवा छठ घाट तथा हिरेश्वरनाथ महादेव मंदिर स्थित लौवा नदी छठ घाट पर सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पूजा समितियों के अनुसार पर्व से पहले प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन

चार दिनों तक चलेगा छठ महापर्व

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर शनिवार को खरना के साथ व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे। 15 नवंबर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर दुद्धी क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions