होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, वृद्ध महिला झुलसी

लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, वृद्ध महिला झुलसी

5:25 PM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, वृद्ध महिला झुलसी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रन्नू निवासी 60 वर्षीय ननकी पत्नी रामसेवक रविवार सुबह अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थीं। बताया जा रहा है कि कुकर की सीटी नहीं निकल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया और उछलकर छत से जा टकराया।
छत से टकराने के बाद कुकर खुल गया, जिससे उसमें मौजूद गर्म दाल महिला के शरीर पर गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions