महिलाओं को संगठन से जोड़ना होगी प्राथमिकता : आशा विश्वकर्मा
सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा के लखनऊ से सोनभद्र आगमन पर बुधवार को मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया
7:12 AM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मोर्चा को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर : आशा विश्वकर्मा
लखनऊ से सोनभद्र पहुंचने पर मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा के लखनऊ से सोनभद्र आगमन पर बुधवार को मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़े और संगठन को और मजबूती मिले।राबर्ट्सगंज पहुंचने पर आशा विश्वकर्मा ने शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य, अंगद विश्वकर्मा, देवेश मिश्रा, शिवम सिंह राजपूत, प्रमिला जायसवाल, रंजन पांडेय, किरन त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






