सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का शव, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप
सड़क किनारे मिला राजगिर मिस्त्री का शव, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप
6:49 AM, Apr 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र:कर्मा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सड़क के किनारे घायलावस्था में मिला था। उसके गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र तुलसी राजगीर मिस्त्री था। वह एक पैर से दिव्यांग था।
रविवार की दोपहर किसी व्यक्ति के साथ घर से निकला था। रविवार की देर शाम उसका वह घर से कुछ दूर घायलावस्था में मिला. आसपास के लोगों की निगाह जब उसके उपर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर निजी वाहन से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए निकल गए। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। राजकुमार की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस घर आ गए और घटना की जानकारी करमा थाना पुलिस को दी। म़तक के पुत्र राहुल ने बताया कि पिता के गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुत्र ने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। करमा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें






