होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रामचरितमानस-: "निरमल मन जन सो मोहिं पावा। मोहिं कपट छल छिद्र न भावा।" - मति अनुरूप- जयंत प्रसाद

सोनप्रभात- (धर्म ,संस्कृति विशेष लेख)

sonbhadra

2:08 PM, Dec 12, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

रामचरितमानस-: "निरमल मन जन सो मोहिं पावा। मोहिं कपट छल छिद्र न भावा।" - मति अनुरूप- जयंत प्रसाद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनप्रभात- (धर्म ,संस्कृति विशेष लेख)

- जयंत प्रसाद ( प्रधानाचार्य - राजा चण्डोल इंटर कॉलेज, लिलासी/सोनभद्र )

–मति अनुरूप–

ॐ साम्ब शिवाय नम:

श्री हनुमते नमः

निरमल मन जन सो मोहिं पावा। मोहिं कपट छल छिद्र न भावा।

श्री रामचरितमानस की यह चौपाई यह संकेत कर रहा है, कि ईश्वर या उनकी भक्ति प्राप्त करने के लिए मन की निर्मलता परमावश्यक है। ईश्वर को छल- कपट आदि दोष नहीं भाता क्योंकि जो सर्वज्ञ है उससे छिपाव अर्थात अभी तो आप ईश्वर को ईश्वर समझ ही नहीं रहे। इस संदर्भ में प्रभु से मारुति मिलन प्रसंग की चर्चा करना चाहूंगा।

Image

सर्वप्रथम महाराज सुग्रीव के आदेश पर हनुमान जी विप्रवेष में प्रभु के पास गए। आदेश यही था-

विज्ञापन

"धरि बटु रूप देखु तैं जाई।" इस कारण विप्रवेष में प्रभु के पास गये--

विप्ररूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पूछत अस भयऊ।

यहाँ पर विप्र का एक क्षत्रिय के सामने शीश झुकाना असंगत लगता है। सच्चाई तो छुपती ही नहीं। हनुमान जी विप्र तो हैं नहीं,  कपट वेष के कारण उन्हें यह खयाल ही नहीं रहा कि एक विप्र क्षत्रिय के समक्ष शीश नहीं झुकाता।

Image

दूसरी बात सच्चे भक्त हनुमान जी जो ईश्वरावतार हेतु प्रतीक्षारत हैं, उन्हें आभास हो रहा है, कहीं वे यही तो नहीं? उनके प्रश्न से भी यही झलकता है 'छत्री रूप फिरहु बन वीरा।' आप क्षत्रिय के रूप में हैं ,अर्थात क्षत्रिय नहीं है। या फिर आप-

की तुम्ह तीनि देव महँ कोऊ। नर नारायण की तुम्ह दोऊ। की तुम्ह अखिल भुवनपति, लीन्ह मनुज अवतार।

इस कारण भी हनुमान जी का शीश झुकाना स्वाभाविक लगता है।

Image

विज्ञापन

श्री राम जी ने अपना समयानुसार परिचय देते हुए हनुमान जी का परिचय पूछा। इस पर परम भक्त, परम योगी हनुमान जी प्रभु को पहचान उनके चरणों में गिर गए और परमानंद का अनुभव किया-

प्रभु पहिचानि परेउ गहि चरना। सो सुख उमा जाइ नहीं बरना। और नाना स्तुति करने लगे।

Image

तत्पश्चात तीन चौपाई और एक दोहे के सोलह पदों में अपनी शरणागति निवेदन की और इस बीच चार बार ऐसा समय आया जब प्रभु को उनकी शरणागति स्वीकार कर ही लेनी थी पर श्रीराम खड़े मुस्कुराते रहे क्योंकि अभी तो हनुमान जी ने अपना कपट (वेष) त्यागा ही नहीं, परंतु ज्योहीं हनुमान जी ने कपट वेष त्यागा, प्रभु ने गले से लगाकर उन्हें अपना लिया। यथा -

अस कहि परेउ चरन अकुलाई। निजतनु पगटि प्रीति उर छाई।

तब-

तब रघुपति उठाई उर लावा। निज लोचन जल सींचि जुड़ावा।

Image

इस प्रकार प्रभु ने हनुमान को अपनी शरण में ले लिया। मारीच बध प्रसंग में भी मारीच के कपट वेष त्यागने पर ही प्रभु ने अपने शरण का आश्रय प्रदान किया। यथा -

विज्ञापन

प्रान तजत प्रगटेसि निज देहा। सुमेरिसि राम समेत सनेहा। अन्तर प्रेम तासु पहिचाना। मुनि दुर्लभ गति दीन्ह सुजाना।

Image

दोनों ही जब मन वचन और कर्म से निष्कपट समर्पित हुए तभी शरणागति स्वीकार की गयी। श्री हनुमान जी के - 'अस कहि'(बचन) परेउ चरन (कर्म) और 'प्रीति उर छाई'( मन ) तथा मारीच के- सुमिरेसि (वचन और कर्म) 'समेत सनेहा (मन) पूर्ण निष्कपट समर्पण ही स्वीकार हुआ-

निरमल मन जन सो मोहि पावा। मोहि कपट छल छिद्र न भावा।

सियावर रामचंद्र की जय

–जयंत प्रसाद

Image
  • प्रिय पाठक!  रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंग से जुड़े लेख प्रत्येक शनिवार प्रकाशित होंगे। लेख से सम्बंधित आपके विचार व्हाट्सप न0 लेखक- 9936127657, प्रकाशक-  8953253637 पर आमंत्रित हैं।

विज्ञापन

Click Here

to

Download

the

sonprabhat

mobile app from

Google Play Store

.

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions