होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्जन्म दिवस

पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्जन्म दिवस

1:25 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्जन्म दिवस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन व भंडारे का हुआ आयोजन, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनासोनभद्र। पंचमुखी महादेव मंदिर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्जन्म दिवस वैश्य समाज की ओर से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक, विधि-विधान से पूजन-अर्चन तथा भंडारे का आयोजन कर मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की गई।कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी के निर्देशन में भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता द्वारा कराया गया। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।वक्ताओं ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार के दौरान इलाहाबाद स्थित उनके आवास के निकट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वह मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लगभग 7 माह 7 दिन तक अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटे। इसी घटना को ईश्वर की कृपा मानते हुए वे प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को अपना पुनर्जन्म दिवस मनाते हैं।कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामसरन गुप्ता, महामंत्री मोहन गुप्ता, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, गोपाल गुप्ता राजाराम गुप्ता प्रमोद गुप्ता सुरेश केसरी संजय गुप्ता गुड़िया त्रिपाठी कमलेश गुप्ता खेमचंद गुप्ता, भाजपा महामंत्री रामसुंदर निषाद, बृजेश पांडेय, राजू बाबा, खेमचंद्र गुप्ता, हलवाई वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष वैजनाथ मद्धेशिया, मंत्री वृजकिशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष डब्लू गुप्ता, लल्लन गुप्ता, श्रवण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions