रेनुकूट अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
रेनुकूट: देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में रेनुकूट मे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया
8:30 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेनुकूट अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह।
रेनुकूट, देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में रेनुकूट मे अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि "देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।"
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, सामाजिक सद्भाव और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण का संकल्प लिया। इस पूरे कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।अंत में सभी उपस्थित अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और वहाँ पर उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर तथा मिष्ठान का वितरण करके किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने कार्यकर्ताओं एवं सभी ऊर्जावान सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें






