जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
8:35 PM, Jul 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश—आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस तथा थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करने के बाद किया जाए। निस्तारण के दौरान की गई कार्रवाई के जीपीएस युक्त फोटोग्राफ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। साथ ही सभी अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर लॉगिन कर नई प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें तथा उनका निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों के प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में पाए जाएंगे, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, अंतिम दिवस में शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






