खरीफ सीजन से पहले सिंचाई तैयारियों की समीक्षा, किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश
खरीफ सीजन से पहले सिंचाई तैयारियों की समीक्षा, किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश
8:08 PM, Jun 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में नहरों, जलाशयों एवं विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों के माध्यम से किसानों को निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाए, ताकि बुवाई और कृषि कार्य प्रभावित न हों। साथ ही जल वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई ओबरा रूपेश कुमार ने बताया कि सोनपुर कैनाल प्रणाली से सिंचाई हेतु जलापूर्ति 20 जून 2026 से प्रारम्भ कर दी जाएगी। वहीं मिर्जापुर कर्मनाशा नहर प्रखंड के अधिकारियों ने अवगत कराया कि संबंधित नहर प्रणाली से किसानों को 7 जुलाई 2026 से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने नहरों के रखरखाव, सफाई एवं संचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बागेश्वर कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओबरा रूपेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सहित सिंचाई विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
यह भी पढ़ें






