Road Accident:भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र:घोरावल तहसील क्षेत्र में जोगिनी और बंदरदेवा के बीच बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क पर मौजूद भैंस के अचानक आक्रामक होने के कारण हुआ
7:56 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:घोरावल तहसील क्षेत्र में जोगिनी और बंदरदेवा के बीच बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क पर मौजूद भैंस के अचानक आक्रामक होने के कारण हुआमृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी गांव निवासी चंदन (21) पुत्र के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक अशोक (22) का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार देर शाम बाइक से बंदरदेवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौजूद एक भैंस ने अचानक गर्दन घुमाते हुए आक्रामक रुख अपना लिया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।बताया गया कि चंदन दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
।
यह भी पढ़ें






