बभनी-रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक व बच्चा घायल
बभनी-रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसा
babhani
12:18 PM, Apr 16, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Naresh Gupta

Photo : Sonprabhat News
बभनी (सोनभद्र)। बभनी-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित नधिरा जंगल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा-
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारों कला निवासी रामनारायण (30 वर्ष) पुत्र मनोहर, गुरुवार सुबह अपनी बाइक से नधिरा गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वह नधिरा जंगल के पास पहुँचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।
घायलों की स्थिति
यह भी पढ़ें
दुर्घटना में रामनारायण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।बाइक पर सवार बच्चे को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से UP-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। मौजूद चिकित्सकों ने रामनारायण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बच्चे की इलाज जारी है।






