होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, रॉंग साइड ड्राइविंग रोकने को लगाया गया सेल्फी स्टेशन

सोनभद्र पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, रॉंग साइड ड्राइविंग रोकने को लगाया गया सेल्फी स्टेशन

8:54 PM, May 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, रॉंग साइड ड्राइविंग रोकने को लगाया गया सेल्फी स्टेशन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर यातायात जागरूकता के उद्देश्य से “सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ” स्थापित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान “Wrong Side Driving Champion”, “गलत साइड = हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट”, “भइया, सड़क शॉर्टकट नहीं होती”, “गलत दिशा में गाड़ी, सही दिशा में शर्मिंदगी”, “मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं” तथा “जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा” जैसे प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में लोगों ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया तथा रॉंग साइड ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सही दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।विशेष पहल के तहत यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं पानी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने स्वयं लोगों को हेलमेट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा रॉंग साइड ड्राइविंग से बचने के संबंध में जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions