होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनांचल इंटर कॉलेज, घोरावल में पौध वितरण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी आयोजित

सोनांचल इंटर कॉलेज, घोरावल में पौध वितरण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी आयोजित

8:50 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनांचल इंटर कॉलेज, घोरावल में पौध वितरण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी आयोजित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में सोनांचल इंटर कॉलेज, घोरावल में पौध वितरण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, नदियों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति, सोनभद्र एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक श्री ललितेश मिश्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन के अंतर्गत पौध वितरण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण शपथ के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती कविता यादव (जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, सोनभद्र) ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति निरंतर कार्य करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री काशी प्रसाद मौर्य, वन दरोगा (घोरावल रेंज) श्री देवेंद्र कुमार, वन रक्षक श्री अभिलाष वर्मा, श्री प्रमोद (जेआरएफ, जिला पर्यावरण समिति), श्री अभिषेक यादव (गंगा वॉलंटियर) सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions