स्कूल ट्रिप बनी मातम, नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, दो सुरक्षित
स्कूल ट्रिप बनी मातम, नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, दो सुरक्षित
6:22 PM, Jul 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:दुद्धी नगर के वार्ड संख्या छह निवासी 15 वर्षीय सूफियान खां की रविवार सुबह करीब नौ बजे ठेमा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह लिटिल एंजेल अकादमी पब्लिक स्कूल का कक्षा आठ का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।जानकारी के अनुसार, स्कूल के लगभग एक दर्जन छात्र-छात्राएं एक शिक्षिका के साथ ट्रिप पर ठेमा नदी गए थे। सूफियान अपने एक दोस्त के साथ बाद में स्कूटी से वहां पहुंचा। नहाने के दौरान पानी में उतरे बच्चों में से तीन बच्चे डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों और अन्य बच्चों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सूफियान को जब तक पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों और साथियों ने उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया ताकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें






