देवरी के पास स्कॉर्पियो और हाइवा की टक्कर,किन्नरों ने लगाया जाम,पुलिस के समझाने पर खुला मार्ग
देवरी के पास स्कॉर्पियो और हाइवा की टक्कर,किन्नरों ने लगाया जाम,पुलिस के समझाने पर खुला मार्ग
9:26 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप शनिवार दोपहर किन्नरों से भरी एक स्कॉर्पियो और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली।दुर्घटना के बाद नाराज किन्नरों ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाने तथा क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बीजपुर–मुर्धवा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया तथा वाहन की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद किन्नरों ने जाम समाप्त कर दिया।इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की मरम्मत को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है और मामले का शांतिपूर्ण समाधान करा दिया गया।
यह भी पढ़ें






