ट्रक से पीछे से टकराईं स्कार्पियो,दो घायल,रेफर
ट्रक से पीछे से टकराईं स्कार्पियो,दो घायल,रेफर
7:53 PM, Jun 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर -मुर्धवा मार्ग पर किरबिल गांव में प्रधान के घर के पास रविवार दोपहर करीब ढाई बजे आगे जा रहे ट्रक से पीछे से स्कॉर्पियो वहां टकरा गई हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये। घायलों को तुरंत सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सक डा० धर्मराज मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार नधीरा निवासी अरविंद कुमार भारती 28 वर्ष पुत्र सुरज लाल व अरविंद कुमार 27 वर्ष पुत्र रामवृक्ष रविवार को अपनी स्कार्पियो वाहन बनवाने म्योरपुर आए थे, वहीं से वाहन बनवाकर वापस नधीरा जा रहे थे।वे अभी किरबिल प्रधान प्रतिनिधि बच्चे लाल प्रजापति के घर के पास पहुंचे ही थे उनके वाहन के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक सामने आ रहे बकरी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया।इस दौरान ट्रक के पीछे-पीछे चल रही स्कार्पियो पीछे से ट्रक से टकरा गई।हादसे में स्कार्पियो सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
यह भी पढ़ें






