होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एसडीएम दुद्धी का सीएचसी म्योरपुर पर औचक निरीक्षण,एसएनसीयू बंद मिलने पर जताई नाराजगी

एसडीएम दुद्धी का सीएचसी म्योरपुर पर औचक निरीक्षण,एसएनसीयू बंद मिलने पर जताई नाराजगी

8:14 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

एसडीएम दुद्धी का सीएचसी म्योरपुर पर औचक निरीक्षण,एसएनसीयू बंद मिलने पर जताई नाराजगी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




दुद्धी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि किसी मीटिंग के लिए जिले पर गए हुए है। इसके बाद उन्होंने दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान भारत काउंटर, इमरजेंसी वार्ड तथा ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

ओटी टेक्नीशियन दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल से एनेस्थेटिस्ट बुलाकर ही शल्यक्रिया कराई जाती है। इस पर एसडीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार कराने आए मरीजों से भी बातचीत की।

मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और बाहर से दवा खरीदने के लिए नहीं कहा जाता।अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) पर ताला लटका मिलने पर उन्होंने कारण पूछा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) की तैनाती नहीं होने के कारण फिलहाल एसएनसीयू का संचालन बंद है।एसडीएम रवि कुमार पासवान ने अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डॉ. मयंक आदर्श, डॉ. लालजी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions