होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एसडीएम ने संभाली कमान, किया व्यापक निरीक्षण,नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने भी पदभार संभाला

एसडीएम ने संभाली कमान, किया व्यापक निरीक्षण,नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने भी पदभार संभाला

8:41 PM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

एसडीएम ने संभाली कमान, किया व्यापक निरीक्षण,नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने भी पदभार संभाला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

, दुद्धी सोनभद्र नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार पासवान ने पदभार संभालने के बाद तहसील कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण कर दफ्तरी कार्यवाही तथा जनता के सेवाग्राहक प्रावधानों की जानकारी ली। उन्होंने तहसील के विभिन्न कक्षों जैसे कक्षा/पटल, जाति प्रमाण पत्र कक्ष, निवास प्रमाण पत्र कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, खतौनी कक्ष, राजस्व अमीन कक्ष, उपजिला न्यायालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा रिकॉर्ड आपूर्ति कक्ष का औपचारिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को तहसील में सेवाओं का समयनिष्ठ और नियमबद्ध ढंग से प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी और कामकाज समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। आवश्यक प्रक्रियाओं में सुधार और रिकॉर्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए।पत्रकारों से बातचीत में रवि कुमार पासवान ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में भूमि से संबंधित मामलों की संख्या अधिक है और उन मामलों का निस्तारण गंभीरता से एवं शीघ्रता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आ सकता है और उसे हर संभव मदद दी जाएगी।सूत्रों के अनुसार आज ही नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार गुप्ता ने भी अपना पदभार ग्रहण की है।

एसडीएम ने संभाली कमान, किया व्यापक निरीक्षण,नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने भी पदभार संभाला

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

विज्ञापन

, दुद्धी सोनभद्र नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार पासवान ने पदभार संभालने के बाद तहसील कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण कर दफ्तरी कार्यवाही तथा जनता के सेवाग्राहक प्रावधानों की जानकारी ली। उन्होंने तहसील के विभिन्न कक्षों जैसे कक्षा/पटल, जाति प्रमाण पत्र कक्ष, निवास प्रमाण पत्र कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, खतौनी कक्ष, राजस्व अमीन कक्ष, उपजिला न्यायालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा रिकॉर्ड आपूर्ति कक्ष का औपचारिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को तहसील में सेवाओं का समयनिष्ठ और नियमबद्ध ढंग से प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी और कामकाज समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। आवश्यक प्रक्रियाओं में सुधार और रिकॉर्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में रवि कुमार पासवान ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में भूमि से संबंधित मामलों की संख्या अधिक है और उन मामलों का निस्तारण गंभीरता से एवं शीघ्रता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आ सकता है और उसे हर संभव मदद दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार आज ही नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार गुप्ता ने भी अपना पदभार ग्रहण की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions