वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में प्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी, शौर्य और साहस की मिसाल वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की
8:23 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में प्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी, शौर्य और साहस की मिसाल वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की तथा संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया और कम उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई ने 1857 की क्रांति के दौरान क्रांतिकारियों और स्थानीय सरदारों को अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के लिए जागरूक किया। उनका संदेश था कि अंग्रेजों से लड़ने के लिए तैयार हो जाओ, या चूड़ियां पहनकर घर बैठ जाओ।
उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से हमें देश की स्वतंत्रता, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सत्यम पांडेय, हरिशंकर विश्वकर्मा, पीयूष, सर्वजीत यादव, अजीत कुमार मौर्य, अतुल दुबे, राजनाथ, बृजेश सिंह, जगत पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






