भीषण गर्मी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला राहत का सहारा, डीबीए ने 15 अधिवक्ताओं को वितरित किया गमछा
भीषण गर्मी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला राहत का सहारा, डीबीए ने 15 अधिवक्ताओं को वितरित किया गमछा
8:40 PM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र ने बुधवार को एक सराहनीय पहल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरित किया। डीबीए सभागार में आयोजित आवश्यक बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं के आर्थिक सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के आर्थिक सहयोग से डीबीए सभागार में 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरण किया गया।बैठक के दौरान डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने अधिवक्ताओं के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा के लिए डीबीए अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी योजनाएं संचालित की जाएंगी, जिससे नियमित आय का सृजन हो और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए स्थायी कोष तैयार किया जा सके।उन्होंने बताया कि किसी अधिवक्ता या उनके परिवार पर आकस्मिक संकट, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक तंगी आने पर ट्रस्ट के माध्यम से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। साथ ही अधिवक्ताओं से वकालतनामा एवं रजिस्ट्री कूपन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील भी की गई।बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर भोला सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, जगजीवन सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल, शाहनवाज आलम खान, रामगुल्ली यादव, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






