होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

10:15 AM, Jul 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश चतुर्वेदी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार दिल्ली एवं लखनऊ में चल रहा था। पिछले करीब एक माह से वह केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती थे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।जयप्रकाश चतुर्वेदी भाजपा के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेताओं में शुमार थे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन की खबर फैलते ही सोनभद्र सहित आसपास के जनपदों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर रविवार को लखनऊ से उनके पैतृक निवास लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions