होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, 10 मई से लापता थी सुभगीया देवी

जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, 10 मई से लापता थी सुभगीया देवी

8:09 PM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, 10 मई से लापता थी सुभगीया देवी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम पंचायत स्थित बासीन नावा टोला के जंगल में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रमेश चेरो की 32 वर्षीय पत्नी सुभगीया देवी के रूप में हुई है, जो बीते 10 मई से लापता बताई जा रही थी।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम एवं डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।मृतका के पति रमेश चेरो ने बताया कि 10 मई को वह पत्नी और बच्चों के साथ पड़ोसी विजय चेरो के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद उन्होंने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन सुभगीया देवी ने थोड़ी देर बाद आने की बात कही। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसी बीच घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। झाड़ियों के बीच साड़ी दिखाई देने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions