होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गोविंदपुर जंगल में अधेड़ का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

गोविंदपुर जंगल में अधेड़ का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

8:48 PM, May 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गोविंदपुर जंगल में अधेड़ का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सिर पर गंभीर चोट और गला कटा मिलने से क्षेत्र में दहशत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यम्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के समीप दुद्धी मार्ग स्थित गोविंदपुर जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई।जानकारी के अनुसार जंगल के भीतर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे तथा गला भी कटा हुआ प्रतीत हो रहा था। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।मृतक की पहचान राजदेव मौर्या (49 वर्ष) पुत्र अजूपा मौर्या निवासी कुंडाडीह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक राजदेव शुक्रवार दोपहर बाइक से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच जंगल में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि शव पर मिले चोट के निशान किसी सामान्य हादसे की ओर इशारा नहीं करते, बल्कि यह सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। घटना को लेकर क्षेत्र में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कराया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित किए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही पुलिस मृतक की गतिविधियों, अंतिम बार देखे जाने की स्थिति और संभावित विवादों समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions