पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
6:23 AM, Jul 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुआंव पांडेय गांव में सोमवार सुबह पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रभुनिवासी, निवासी महुआंव पांडेय गांव के रूप में हुई है। जिस पुलिया के नीचे शव मिला, वह उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभुनिवासी पिछले तीन-चार दिनों से सीने में दर्द की शिकायत के चलते दवा ले रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे वह घर से निकलकर पुलिया की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी तलाश भी की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिया के नीचे कुछ पत्थर भी पड़े मिले हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शव पर किसी गंभीर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






