होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रयागराज में सनसनी: बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला चार हत्याओं का राज, पूरे इलाके में मची दहशत

प्रयागराज में सनसनी: बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला चार हत्याओं का राज, पूरे इलाके में मची दहशत

8:29 AM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रयागराज में सनसनी: बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला चार हत्याओं का राज, पूरे इलाके में मची दहशत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

प्रयागराज में सनसनी: बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला चार हत्याओं का राज, पूरे इलाके में मची दहशत

100 मीटर दूर तक फैल गई थी बदबू, पुलिस ने ताला तोड़कर खोला रहस्य; फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
प्रयागराज। साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बंद मकान से कई दिनों से उठ रही तेज दुर्गंध ने आखिरकार उस भयावह घटना का पर्दाफाश कर दिया, जिसने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआती दिनों में उन्हें लगा कि आसपास कहीं कोई जानवर मर गया है, लेकिन समय बीतने के साथ दुर्गंध इतनी बढ़ गई कि मकान से करीब 100 मीटर दूर तक महसूस होने लगी। मंगलवार दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि इलाके में रहने वाले लोग बेचैन हो उठे और किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे।
जब बंद मकान से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी और बदबू लगातार बढ़ती रही, तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के भीतर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। बेड पर कारोबारी दंपती के शव पड़े मिले, जबकि घर के अन्य हिस्सों से बेटे और बेटी के शव बरामद हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में साउथ मलाका चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि लोगों का घटनास्थल के पास खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। कई लोगों ने नाक और मुंह पर मास्क, गमछा और रुमाल बांधकर घरों से बाहर निकलना उचित समझा, जबकि कुछ परिवारों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं।
भीड़ बढ़ने के कारण साउथ मलाका चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने मास्क पहनकर घटनास्थल की गहन जांच की। शवों की स्थिति और मकान के भीतर फैली दुर्गंध को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वारदात 24 से 48 घंटे पहले अंजाम दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
इलाके के बुजुर्गों का कहना है कि साउथ मलाका में उन्होंने पहले कभी इतनी भयावह घटना नहीं देखी। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या और कई दिनों तक किसी को इसकी भनक तक न लगना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions