कुंडा नाला में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोढ़ा स्थित कुंडा नाला में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।
2:05 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोढ़ा स्थित कुंडा नाला में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष है। उसके सिर पर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई के साथ मृतक की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






