होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

घोरावल (सोनभद्र)। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जबकि श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की

7:46 PM, Sep 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जबकि श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।नगर के गल्ला मंडी मोड़ पर बजरंग दल के विभाग मंत्री राजीव कुमार की ओर से विशेष सजावट की गई। वहीं भारतीय विद्यालय मार्ग स्थित गली में भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर आकर्षक सजावट की गई है। नगर के श्री राधाहृदेश्वर मंदिर, राम-जानकी मंदिर, महावीर नगर स्थित मंदिर समेत अन्य मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है।जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर पर्व का आनंद उठाया। छोटे बच्चों ने केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया और जन्मदिन के गीतों पर नृत्य भी किया।श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी मंदिरों को सजाया और भगवान बांके बिहारी लाल की पूजा-अर्चना कर भक्ति में लीन रहे। मंदिरों और घरों में “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा” जैसे भजन गूंजते रहे। वहीं “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions