होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आधी रात गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो

दुद्धी, सोनभद्र। धर्म एवं आस्था की नगरी दुद्धी में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्रवार की देर रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

7:55 PM, Sep 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
आधी रात गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


, भक्ति गीतों के बीच जन्मे नंदलाल; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबदुद्धी, सोनभद्र। धर्म एवं आस्था की नगरी दुद्धी में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्रवार की देर रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन मंदिर, प्राचीन शिवाला, विष्णु मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, चौकी कस्बा थाना मंदिर, पंचदेव मंदिर, प्राचीन शिवाजी तालाब मंदिर, डिहवार बाबा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’, ‘मदन गोपाल की’, ‘बड़ी देर भई नंदलाला’ सहित अनेक भक्ति गीतों और भजनों की गूंज सुनाई दी। वहीं ‘एक राधा, एक मीरा, दोनों ने श्याम को चाहा, अंतर क्या दोनों की चाह में, बोलो एक प्रेम दीवानी, एक दर्शन दीवानी’ जैसे भजनों पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय भजन-कीर्तन मंडलियों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।जन्म के साथ हुई आतिशबाजीरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा होते ही श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए और मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर नगर के मंदिरों को रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों और विद्युत सजावट से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें सुंदर परिधानों से सजाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया।कृष्ण रूप में नजर आए बच्चेजन्माष्टमी के अवसर पर महिलाएं, पुरुष, युवा, युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे। कई बच्चे भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। नन्हे कान्हा बने बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक नगर की सड़कों और मंदिर परिसरों में भक्तों की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान को प्रसाद का भोग लगाया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्थाश्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, उपनिरीक्षक श्याम जी यादव सहित महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी विभिन्न मंदिरों पर तैनात रहे।पुलिस टीम ने मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्कता के बीच दुद्धी नगर एवं ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions