भव्य 101 कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
भव्य 101 कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
7:37 PM, May 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी। कस्बे में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य 101 कलश यात्रा निकाली गई। शिवाजी तालाब से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद कलशों में जल भरकर यात्रा प्रारंभ हुई।पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों के साथ निकली कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। वहां से श्री रामलीला मंच पर कथा स्थल की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।कलश यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक एवं कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित संतों के बीच “धर्म रक्षक” की उपाधि से प्रसिद्ध बाल व्यास मानस जी महाराज श्रद्धालुओं के साथ शामिल रहे।कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल एवं संदीप तिवारी ने अपनी पत्नियों के साथ मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।इस दौरान बृजेश कुमार, भोला अग्रहरि, कृष्ण कुमार, राकेश गुप्ता, ओमकार अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण गुरुवार सायं 7 बजे से होगा।
यह भी पढ़ें






