Singrauli News : अर्पित महतेले का ऑल इंडिया खो-खो रेफरी के रूप में चयन.
वर्तमान में वे काइट्स राइज पब्लिक स्कूल, वैढ़न (सिंगरौली) में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
singrauli
11:25 AM, Apr 22, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Suresh Gupt "Gwaliyari"

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। गहोई समाज के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि समाज के होनहार एवं कर्मठ युवा अर्पित महतेले का चयन ऑल इंडिया खो-खो रेफरी के रूप में हुआ है। वर्तमान में वे काइट्स राइज पब्लिक स्कूल, वैढ़न (सिंगरौली) में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की बड़ी सफलता है, बल्कि पूरे सिंगरौली जिले और गहोई समाज के लिए भी सम्मान का विषय बन गई है।
अर्पित महतेले की इस सफलता के पीछे उनका अथक परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति गहरी निष्ठा साफ झलकती है। उन्होंने अपने खेल जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो में एक मजबूत पहचान बनाई है। एक स्पोर्ट्स टीचर के रूप में वे विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनका यह चयन उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

अर्पित महतेले : File Photo Sonprabhat
विज्ञापन
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अर्पित महतेले ने अपने मार्गदर्शक डॉ. प्रदीप कछवाहा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने विद्यालय के संचालक श्री अमित राज का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही।
यह भी पढ़ें
अर्पित महतेले ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ईश्वर को देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद, संस्कार और समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर गहोई समाज सिंगरौली के जिला अध्यक्ष जगदीश कटारे, संरक्षक सुरेश गुप्त ग्वालियरी, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. राजेश सेठ, डॉ. बी.एल. सेठ, इंजीनियर निखिल गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी धीरज गुप्ता, विक्रम गुप्ता, दीपक कटारे, इंप्रेशन वर्ड के संचालक गौरव नौगरईया, हरिशंकर गुप्ता, विवेक नीखरा, बिपिन गुप्ता, आयुष गुप्ता सहित समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इस उपलब्धि को समाज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि अर्पित महतेले की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और वे आने वाले समय में खेल जगत में और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।






