होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास और आईसीटी से बदल रहा सोनभद्र के विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप

सोनभद्र। बदलते समय के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में जनपद सोनभद्र में प्रभावी पहल की जा रही है

4:32 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्मार्ट क्लास और आईसीटी से बदल रहा सोनभद्र के विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ रही रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और डिजिटल दक्षतासोनभद्र। बदलते समय के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में जनपद सोनभद्र में प्रभावी पहल की जा रही है। उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पढ़ाई का पारंपरिक स्वरूप बदलने के साथ ही बच्चों के सीखने का अनुभव भी अधिक रोचक और प्रभावी हो रहा है।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने बताया कि विद्यालयों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को चित्र, वीडियो, डिजिटल कंटेंट और गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए सरल एवं सहज ढंग से समझाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की विषयों के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं।वहीं, आईसीटी लैब एवं कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान मिल रहा है। डिजिटल उपकरणों के उपयोग से बच्चों में तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और डिजिटल कौशल को बढ़ावा मिल रहा है। विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहकर डिजिटल माध्यमों से ज्ञान के व्यापक संसार से जुड़ रहे हैं।ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक की पहुंच बढ़ने से इन क्षेत्रों के बच्चे भी बदलती शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल दुनिया से कदमताल कर पा रहे हैं। इससे उनमें भविष्य की शिक्षा, रोजगार और तकनीकी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर मिल रहा है।विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का उद्देश्य यह है कि सोनभद्र का प्रत्येक बच्चा तकनीकी ज्ञान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सशक्त बने। स्मार्ट क्लास और आईसीटी के माध्यम से शिक्षा को अधिक सहभागी, रुचिकर और परिणामदायी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।स्मार्ट क्लास से स्मार्ट भविष्य की ओर बढ़ता सोनभद्र—जहां शिक्षा के साथ तकनीक बच्चों की प्रतिभा और सपनों को नई उड़ान दे रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions