होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: हैवानियत की हद लांघ तीन साल की बच्ची के साथ 57 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म , गिरफ्तार।

सोनभद्र- सोनप्रभात - आशीष गुप्ता/ वेदव्यास सिंह मौर्य

sonbhadra

8:16 PM, Nov 22, 2022

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र: हैवानियत की हद लांघ तीन साल की बच्ची के साथ 57 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म , गिरफ्तार।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र- सोनप्रभात - आशीष गुप्ता/ वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र (Sonbhadra)  जिले में क्राइम (Crime), हत्या (Murder), तस्करी(Smuggling) , चोरी,साइबर ठगी, दुर्घटना (accident) जैसे वारदात रुकने का नाम नही ले रहे, आए दिन इन सब से संबंधित खबरें जिले के खबरों की सुर्खियां बनी रहती है, गिरफ्तारियां भी बढ़ी, मुजरिमों को सजाएं भी सुनाई गई और ये क्रम चलता ही जा रहा है साथ ही नए अपराध भी बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है ,  तीन वर्ष की बच्ची के साथ सत्तावन साल के बुजुर्ग के दुष्कर्म करने के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Image

विज्ञापन

57 साल के वृद्ध ने की इंसानित तार -तार

घर पर अकेली उस 3 साल की बच्ची (बदला हुआ नाम)  की मां को सर्प ने काट लिया था और उस दुःख से निजात के लिए बच्ची को घर पर अकेला छोड़ कर परिजन बाहर चले गए थे। घर पर बच्ची को अकेला पाकर गुलाब पुत्र रामदेव (उम्र - 57 वर्ष) बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब घर के लोग बाहर से आए तो बच्ची को लहूलुहान हालत में देख कर होश उड़ गए। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद थाना पन्नूगंज में तहरीर दी। पन्नूगंज पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो खबर : https://youtu.be/q16Nw6HWjUk   सोचने पर मजबूर कर देती हैं इस प्रकार की घटनाएं आखिर इंसानियत कहां और किसमे देखें? 60 साल के वृद्ध हैवान जघन्य कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। सोनभद्र जिले के हजारों हजारों क्राइम सूची में एक और कृत्य दर्ज हो गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions