Sonbhadra accident: खतरनाक सड़क मार्ग पर हादसा, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झारोखुर्द में पंचायत भवन मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर और खतरनाक हो गई है। पुरुषोत्तम प्रसाद के घर से जयप्रकाश के घर तक जाने वाले मार्ग पर आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
8:14 PM, Sep 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झारोखुर्द में पंचायत भवन मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर और खतरनाक हो गई है। पुरुषोत्तम प्रसाद के घर से जयप्रकाश के घर तक जाने वाले मार्ग पर आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीते 28 अगस्त को इसी मार्ग पर एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया गया कि मार्ग पर स्थित एक खुले कुएं में बाइक समेत गिरने से चालक की जान पर बन आई। गनीमत रही कि चालक कुएं के ऊपर लगी लकड़ी में लटक गया, जबकि बाइक कुएं में जा गिरी। हादसे में जगनारायण (35) पुत्र जयप्रकाश, निवासी झारोखुर्द, दुद्धी, सोनभद्र की पसलियों में चोट आई और हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से उन्हें जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया।ग्रामीण सोनू कुमार ने बताया कि मार्ग का निर्माण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण में जानबूझकर बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिसके चलते मार्ग को सुरक्षित बनाने में दिक्कत आ रही है।ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कराने तथा खुले कुएं जैसी दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को सुरक्षित कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






