होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मई में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सोनभद्र प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

मई में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सोनभद्र प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश, जिले के विकास भवन, थाना व अन्य

7:16 AM, May 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मई में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सोनभद्र प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मुख्यमंत्री के मई माह में प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए तैयारियां दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। दौरे का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की गुणवत्ता, परियोजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर आकलन करना है। साथ ही आमजन से फीडबैक लेकर समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर रहेगा।

निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, विकास भवन, नगर निकाय, तहसील, पुलिस लाइन, जेल और अग्निशमन केंद्र समेत किसी भी शासकीय कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, पत्रावलियों के रखरखाव, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, न्यायालयों में लंबित वाद, प्रमाण पत्र निर्गमन, साफ-सफाई और जनसुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

थानों में अपराध नियंत्रण, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, बैरक और शस्त्रागार की स्थिति भी जांची जाएगी। विकास कार्यों के तहत निर्माणाधीन और पूर्ण परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्ता, समयबद्धता और वित्तीय प्रगति का आकलन किया जाएगा।

शिक्षा संस्थानों में शिक्षक उपस्थिति, छात्र संख्या, प्रयोगशालाएं, पेयजल और शौचालय व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी और आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं का स्टॉक, जांच सुविधाएं और इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions