होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन का फर्जी अधिवक्ताओं व दलालों के खिलाफ अभियान, दी गई सख्त चेतावनी

सोनभद्र बार एसोसिएशन का फर्जी अधिवक्ताओं व दलालों के खिलाफ अभियान, दी गई सख्त चेतावनी

11:51 AM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र बार एसोसिएशन का फर्जी अधिवक्ताओं व दलालों के खिलाफ अभियान, दी गई सख्त चेतावनी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को कचहरी परिसर में फर्जी अधिवक्ताओं, अपंजीकृत मुंशियों एवं दलालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट तथा संयुक्त मंत्री प्रशासन संतोष सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया।जांच के दौरान ऐसे कई लोग चिन्हित किए गए जो बिना वैध डिग्री एवं पंजीकरण के अधिवक्ता की वेशभूषा में कचहरी परिसर में घूमते पाए गए। इनमें कुछ ऐसे युवक भी शामिल थे जो अभी विधि की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि कुछ बिना बार काउंसिल पंजीकरण के अधिवक्ता की तरह कार्य करते मिले।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे लोग न केवल वादकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं बल्कि अधिवक्ता पेशे की गरिमा को भी धूमिल कर रहे हैं। सभी अनधिकृत व्यक्तियों को फिलहाल कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि दोबारा पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान कचहरी परिसर में सक्रिय कुछ कथित दलाल भी पकड़े गए, जिन पर वादकारियों का आर्थिक शोषण करने का आरोप है। उन्हें भी अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधियों में पाए जाने पर सीधे कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।वहीं, अपंजीकृत मुंशियों को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना पंजीकरण पूर्ण कराएं, अन्यथा उन्हें परिसर में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इस विशेष जांच अभियान में गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट, शारदा प्रसाद मौर्य एडवोकेट, ओम चतुर्वेदी एडवोकेट, गीता गौड़, एडवोकेट आशीष मिश्र एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।बार एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा बनाए रखने तथा वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions