सोनभद्र: 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर बाल विवाह रुकवाया, नाबालिग बालिका का कराया गया रेस्क्यू
सोनभद्र। जनपद के ग्राम गौरासिंहा, थाना कोन क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल से नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया गया
4:26 PM, Nov 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद के ग्राम गौरासिंहा, थाना कोन क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल से नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बालिका को रेस्क्यू किया गया। जांच के दौरान बालिका नाबालिग पाई गई।रात्रि में बालिका की सुरक्षा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देशानुसार उसे बाल गृह बालिका में आवासित कराया गया। वहीं, बालक को भी संरक्षण की दृष्टि से चाइल्ड हेल्पलाइन में रखा गया है।प्रशासन एवं संबंधित बाल संरक्षण इकाइयों ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है या इस तरह की घटना की आशंका हो, तो तत्काल इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098, 1076 एवं 181 पर दें।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है।
यह भी पढ़ें






