Sonbhadra crime:जन्माष्टमी से लौटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, खिड़की के बाहर खड़ी मां चीखती रही
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के डाला स्थित नई बस्ती में शुक्रवार देर रात एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां खिड़की के बाहर खड़ी होकर उसे रोकने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन परिजनों की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया
6:26 AM, Sep 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला। चोपन थाना क्षेत्र के डाला स्थित नई बस्ती में शुक्रवार देर रात एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां खिड़की के बाहर खड़ी होकर उसे रोकने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन परिजनों की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नई बस्ती निवासी निखिल सिंह पटेल (24) शुक्रवार को परिवार के साथ पास के शैलेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने गया था। देर रात परिवार के साथ घर लौटने के बाद उसके पिता रमेश सिंह मंदिर परिसर में सोने चले गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य जाग रहे थे।
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे निखिल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने खिड़की के रास्ते अपनी मां प्रीति सिंह को आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद मां ने उसे रोकने की कोशिश की और शोर मचाते हुए पति व अन्य परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा और निखिल को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






