Sonbhadr crime :पति ने पत्नी पर बाल्टी सेपीट पीट की हत्या, इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव में एक पति ने बाल्टी से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी पनमति की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2:02 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर उसके पति ने कथित तौर पर बाल्टी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, काचन गांव निवासी पनमति (30) पत्नी संतलाल पर उसके पति ने बाल्टी से हमला किया। घटना के समय परिवार के लोग धान की रोपाई के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर परिजन वापस घर पहुंचे तो पनमति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।परिजन तत्काल उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है। महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तहरीर व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






