होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime:अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत के मामलों की जांच तेज, रिकॉर्ड रूम सील; चिकित्सक का बयान दर्ज

सोनभद्र। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान महिला एवं बच्ची की मृत्यु के मामलों में परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। दोनों मामलों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्साधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को दो दिवस के भीतर स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं

8:16 PM, Sep 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra crime:अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत के मामलों की जांच तेज, रिकॉर्ड रूम सील; चिकित्सक का बयान दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान महिला एवं बच्ची की मृत्यु के मामलों में परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। दोनों मामलों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्साधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को दो दिवस के भीतर स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में जांच टीम ने घोरावल स्थित नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचकर बच्ची की मृत्यु के मामले की मौके पर जांच की। अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध उपचार संबंधी अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया।जांच के दौरान उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल के रिकॉर्ड रूम को सील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल में मौजूद संबंधित चिकित्सक का बयान भी दर्ज किया गया। अधिकारियों द्वारा उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, उपलब्ध चिकित्सकीय रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।दूसरी ओर, महिला की मृत्यु से जुड़े मामले में भी उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। जांच टीम दोनों मामलों में निष्पक्षता के साथ तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद निर्धारित अवधि में स्पष्ट रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions