Sonbhadra crime: चर्चाओं में खनन कारोबारी इश्तियाक खान के आवास पर पुलिस की दबिश, पत्नी से दोबारा पूछताछ
सोनभद्र। ओबरा नगर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित खनन व्यवसायी इश्तियाक खान के आवास पर गुरुवार को पुलिस टीम की दबिश और उनकी पत्नी आफरीना खान से ओबरा थाने में घंटों पूछताछ के बाद शुक्रवार को भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। पुलिस टीम ने आफरीना खान को दोबारा थाने बुलाकर मामले में पूछताछ की। वहीं, खनन व्यवसायी के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किए जाने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
7:51 PM, Sep 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। ओबरा नगर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित खनन व्यवसायी इश्तियाक खान के आवास पर गुरुवार को पुलिस टीम की दबिश और उनकी पत्नी आफरीना खान से ओबरा थाने में घंटों पूछताछ के बाद शुक्रवार को भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। पुलिस टीम ने आफरीना खान को दोबारा थाने बुलाकर मामले में पूछताछ की। वहीं, खनन व्यवसायी के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किए जाने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस एक आवेदन से संबंधित मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि खनन कारोबारी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है। इसी क्रम में उसके आवास पर दबिश की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की लगातार कार्रवाई को लेकर ओबरा के खनन क्षेत्र में भी हलचल है। कारोबारी के आवास के बाहर पुलिस की मौजूदगी और अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच पर स्थानीय खनन व्यवसायियों की नजर बनी हुई है।आयकर विभाग की तकनीकी जांच भी चर्चा मेंमामले के बीच इसी वर्ष फरवरी में बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा ड्रोन और जियो-मैपिंग के माध्यम से कई दिनों तक की गई तकनीकी जांच भी चर्चा में है। हालांकि, इस जांच और मौजूदा पुलिस कार्रवाई के बीच प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।इश्तियाक खान और उनकी पत्नी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड भी पुलिस कार्रवाई के संदर्भ में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, कुछ कानूनी जानकारों द्वारा अवैध खनन, फर्जी ई-पास अथवा कथित रंगदारी से जुड़े मामलों में वित्तीय जांच की संभावनाओं की चर्चा की जा रही है। हालांकि, विजिलेंस या प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई या जांच शुरू किए जाने की आधिकारिक पुष्टि इस समाचार के लिखे जाने तक नहीं हुई है।समाचार लिखे जाने तक इश्तियाक खान पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। एएसपी, सीओ ओबरा और थाना प्रभारी मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस की कार्रवाई को लेकर खनन क्षेत्र में आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें






