होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra - मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल : डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने सड़क हादसे के घायल को पहुंचाया अस्पताल.

दुद्धी सम्पूर्ण समाधान दिवस में जाते समय गुरमुरा के पास घायल व्यक्ति को देख रुकवाया काफिला, स्कॉर्ट वाहन से तत्काल भेजा स्वास्थ्य केंद्र

sonbhadra

1:40 PM, Aug 1, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Anil Agrahari

Sonbhadra - मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल : डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने सड़क हादसे के घायल को पहुंचाया अस्पताल.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जिले के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की जान बचाने की दिशा में त्वरित पहल की। दोनों अधिकारी दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे थे, तभी गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा दिखाई दिया।

Image

घायल को देखकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया तथा स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना। इसके बाद बिना समय गंवाए घायल को अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Image

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी आवश्यक समन्वय स्थापित कर त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कराई।

Image

विज्ञापन

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया।

प्रशासन के अनुसार घटना स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions