Sonbhadra फॉलो अप: जुगैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जुगैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में हत्या का खुलासा,
8:04 PM, Apr 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के थाना जुगैल क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई। थाना जुगैल पुलिस को 28/29 अप्रैल की रात पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कुड़ारी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बल्लू कोल (28 वर्ष), पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम कुड़ारी के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण और प्रारंभिक जांच के बाद मामला संदिग्ध हत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच को आगे बढ़ाया।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक के दूर के रिश्तेदारों—महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया और प्रीतम—ने आपसी विवाद और खाने-पीने के दौरान हुए झगड़े में बल्लू को अपने घर ले जाकर लोहे के शाबल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना या अन्य कारणों से हुई मौत दिखाया जा सके।इस मामले में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 45/2026 के तहत धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया और प्रीतम शामिल हैं, जो वर्तमान में ग्राम कुड़ारी, थाना जुगैल के निवासी हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैंइस पूरे अभियान में थाना जुगैल प्रभारी शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें






