होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ₹7,900 नगद व ताश के पत्ते बरामद

सोनभद्र: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ₹7,900 नगद व ताश के पत्ते बरामद

8:51 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ₹7,900 नगद व ताश के पत्ते बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को क्षेत्र भ्रमण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने राजकिशन पानी टंकी के नीचे, बहदग्राम खड़िया से चार व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा मालफड़ एवं जामा तलाशी के दौरान कुल ₹7,900 नगद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0-139/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त:बहादुर कुमार (23), निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।पिंटू कुमार अग्रहरी (29), निवासी शंकर मार्केट, जयंत, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।आशीष अग्रहरी (19), निवासी शंकर मार्केट, जयंत, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।अक्षय कुमार (25), निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल चालक मुनीष यादव शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions