होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra : म्योरपुर में मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात प्रभावित.

राहत की बात यह रही कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद हुआ, अन्यथा सड़क यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो सकता था।

sonbhadra

1:18 PM, Apr 22, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Prashant Dubey

Sonbhadra : म्योरपुर में मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात प्रभावित.

Muirpur Road Train : Photo

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप वानर झूला ब्रिज संख्या 242 पर मंगलवार की शाम एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी म्योरपुर रोड स्टेशन से रेणुकूट की ओर रवाना हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम लगभग 4:57 बजे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही अचानक मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। इस दौरान तेज आवाज के साथ हादसा हुआ, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। राहत की बात यह रही कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद हुआ, अन्यथा सड़क यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही चोपन, रेणुकूट समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों से तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विशेष क्रेन और भारी मशीनों की सहायता से बेपटरी हुए डिब्बों को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

फिलहाल ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। अस्थायी रूप से एक ही लाइन से ट्रेनों का आवागमन कराया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है और कुछ के समय में बदलाव भी किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions