Sonbhadra News: सोनभद्र के इस गांव से निकला युवक बना इसरो में वैज्ञानिक।
Sonbhadra News : सोनभद्र / सोनप्रभात - Report : Ashish Gupta
sonbhadra
12:13 PM, Dec 20, 2024
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra News : सोनभद्र / सोनप्रभात - Report : Ashish Gupta
सोनभद्र जनपद के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत लिलासी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (AIR 46) पुत्र बलराम (पूर्व ग्राम प्रधान लिलासी ) के इसरो में वैज्ञानिक सी के पद पर चयन से क्षेत्रवासियों और परिवारजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
कैसी रही अध्ययन की यात्रा ?
विज्ञापन
प्रदीप गुप्ता के पिता ने बताया कि प्रदीप के प्रारंभिक से लेकर 10 वीं तक की शिक्षा गांव के ही विद्यालय राजा चंडोल इंटर कॉलेज लिलासी से हुई। 12 वीं की शिक्षा प्रयागराज से पूर्ण करने के बाद, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास बिलासपुर से बी टेक की डिग्री प्राप्त किया। यहां के बाद प्रदीप कभी पीछे मुड़कर पीछे नहीं देखे, आई आई टी दिल्ली से एम टेक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु सीनियर इंजीनियर के पद पर भी दायित्व का निर्वहन किया।अब देश के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र (इसरो) में वैज्ञानिक सी के पद पर कार्यरत होकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

sonbhadra news isro jobs
क्या है सफलता का राज ?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
प्रदीप गुप्ता से दूरभाष से बात चीत के दौरान बताया कि निरंतर मेहनत और स्वजनों के भरपूर सपोर्ट के कारण यह मुकाम हासिल हुआ है। प्रदीप ने अपने गुरुजनों, स्वजनों, मित्रों का आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें निरंतर सही दिशा में कार्यों को करने की जरूरत होती है साथ ही असफलताओं से सीखकर हमेशा आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करते रहना चाहिए। [caption id="attachment_58836" align="aligncenter" width="420"]

Sonbhadra News
विज्ञापन
File Photo : Pradeep Gupta (Scientist -C : ISRO)[/caption] बहरहाल सोनभद्र जनपद के लिए गर्व की बात है, जब एक छोटे से गांव से निकलकर आप इसरो तक का सफर तय करते हैं। आपको बताते चले कि सोनभद्र जिले से कई युवकों का इसरो में चयन हुआ है। सोन प्रभात परिवार प्रदीप गुप्ता को हार्दिक बधाई ज्ञापित करती है।
यह भी पढ़ें : सोनभद्र में पेट्रोल टंकी से धान लदा ट्रक लेकर भागा चोर।






