होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: कनहर और मालिया नदी के किनारे जारी अवैध बालू खनन पर कसा शिकंजा, एक ट्रैक्टर जब्त

Sonbhadra News | Sonprabhat | Jitendra Kumar Chandrawansi

sonbhadra

4:22 PM, Feb 20, 2025

Share:

Edited by: Son Prabhat

Sonbhadra News: कनहर और मालिया नदी के किनारे जारी अवैध बालू खनन पर कसा शिकंजा, एक ट्रैक्टर जब्त
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra News | Sonprabhat | Jitendra Kumar Chandrawansi

विंढमगंज, सोनभद्र। वन रेंज के अंतर्गत कनहर और मालिया नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध बालू खनन और परिवहन का खेल जोरों पर है। प्रतिदिन रात के समय दर्जनों ट्रैक्टर अवैध तरीके से बालू ढोने में लगे रहते हैं। इस गतिविधि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में वनकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए जोरूखाड ग्राम पंचायत के मालिया नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

पकड़े गए ट्रैक्टर को वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

ग्रामीणों ने खोली अवैध खनन की पोल

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कनहर नदी के किनारे स्थित देवढी, पकरी, जांताजुआ, बोम, बघमनवा, हरपुरा, बैरखड, बरखोरहा, पतरिहा, कोर्गी और डुमरा जैसे गांवों में हर रात अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसी तरह, मालिया नदी के किनारे स्थित जोरूखाड और घिवही गांव में भी यही हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रैक्टर मालिक प्रति ट्रैक्टर 1500 से 3500 रुपये में बालू बेच रहे हैं।

[caption id="attachment_61558" align="aligncenter" width="748"]

Image

विज्ञापन

Image : Social Media[/caption]

सूचना देने पर भी बच निकलते हैं माफिया

ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद बालू माफिया आसानी से बच निकलते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि अवैध खनन करने वाले लोग अपनी सुरक्षा के लिए निगरानी टीम तैनात करते हैं, जो वन विभाग की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। जैसे ही वनकर्मी कार्रवाई के लिए निकलते हैं, यह सूचना तुरंत ट्रैक्टर चालकों तक पहुंचा दी जाती है, जिससे वे समय रहते फरार हो जाते हैं।

रेंजर की कड़ी चेतावनी

लगातार मिल रही शिकायतों से परेशान होकर रेंजर इमरान खान ने इस बार सख्त कदम उठाया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर को पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions