Sonbhadra News : अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने पर शव में हुई हलचल, वापस लेकर आए घर।
बभनी ब्लॉक के कोंगा गांव का मामला, श्मशान घाट पांगन नदी में जाने के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उनके हाथ-पैर में हलचल देखी, कई लोगों ने नाड़ी जांची तो वह चल रही थी।
sonbhadra
9:53 PM, Aug 13, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम कोंगा गांव में 13 अगस्त को ऐसी घटना हुई जिसमें श्मशान घाट से शव को घर लेकर आना पड़ा, गांव के पूर्व प्रधान कृष्णानंद की पत्नी का काफी दिनों से इलाज चल रहा था, और पूर्व में जिला अस्पताल लोढ़ी राबर्ट्सगंज से रेफर किया गया था। बताया जा रहा है, कि महिला को गंभीर बीमारी हो गई थी, जिसमें डॉक्टरों ने हांथ खड़े कर लिए थे। परिजनों के अनुसार, इलाज के लिए भोपाल ले जाया जा रहा था लेकिन सिंगरौली से ही वापस ले आए क्योंकि काफी देर से उसका शरीर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था और लगातार वही स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले आए और मृत समझकर दाह संस्कार हेतु श्मशान घाट ले गए।

Photo: Sonprabhat News
श्मशान घाट पांगन नदी में जाने के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उनके हाथ-पैर में हलचल देखी, कई लोगों ने नाड़ी जांची तो वह चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले चेहरा पूरा नीला पड़ गया था लेकिन श्मशान घाट पर परिवर्तित और हाथ पैर में गरमाहट महसूस किया गया। यह देखकर वहां मौजूद लोग भयभीत हो गए और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोककर उन्हें वापस घर लाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डॉक्टर को घर बुलाकर उनकी जांच कराई गई। परिजनों के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि महिला की सांसें चल रही हैं और वह जीवित हैं, लेकिन उनकी स्थिति कोमा जैसी गंभीर अवस्था में है, या पूर्ण रूप से मृत नहीं है। परिजनों द्वारा महिला को निजी वाहन से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लेकिन अंतिम खबर अपडेट तक महिला के पूर्णतः मृत होने की पुष्टि हुई। पूरे दिन यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
अपडेट : महिला का दाह संस्कार अब 14 अगस्त को सुबह किया जाएगा।






