होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: 8 दिसंबर को दिल्ली में डॉक्टर लवकुश प्रजापति को " डॉo अम्बेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड " से किया जायेगा सम्मानित

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र

duddhi

7:30 PM, Oct 27, 2024

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra News: 8 दिसंबर को दिल्ली में डॉक्टर लवकुश प्रजापति को " डॉo अम्बेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड " से किया जायेगा सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र

दुद्धी,सोनभद्र।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा दुद्धी क्षेत्र के साहित्य गौरव डॉक्टर लवकुश प्रजापति को आगामी दिनांक 8 दिसंबर 2024 को पंचशील आश्रम झरोदा रिंग रोड दिल्ली में " डॉ अंबेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड " से सम्मानित महान विभूतियों द्वारा " सोनभद्र की फूलमती " व अन्य साहित्यिक रचनाओं तथा सामाजिक सरोकारों में निष्ठा पूर्वक सेवा हेतु सेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय अवार्ड /सम्मान आदिवासियों एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सहित साहित्यिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले साहित्यकारों व शुभचिंतक को समर्पित है।

Image

विज्ञापन

इनकी शिक्षा, साहित्यिक पुस्तकें और उपलब्धियां

कानपुर विश्वविद्यालय से चिकित्सा स्नातक, परास्नातक आयुष (काशी हिंदू विश्वविद्यालय ) सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में - छात्र नेतृत्व, पूर्व ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत दुद्धी, तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में गणेश दत्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चिकित्सा क्षेत्र में प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं पर्यावरण क्षेत्र में 35 बीघे में विभिन्न वृक्षारोपण एवं धार्मिक क्षेत्र में पर्यटन का दर्जा प्राप्त लव कुश पार्क / कैलाश कुंज मंदिर सहित साहित्यिक गतिशीलता स्वरुप मानसी पत्रिका का संपादन, मंत्री हिंदी साहित्य परिषद,विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविता कहानी एवं लेखन की गतिशीलता "सोनभद्र की फूलमती " सहित रचना - परित्यक्ता, जामुना के दाग ,सियार के बच्चे, संप्रति सहित लंबित पुस्तक - सोन की सखियां, कैमूर पहाड़ की बेटी, अमरकंटक का बेटा, राजा जरासंध का शौर्य आदि जबकि विभिन्न सम्मान - "सुश्रुत सम्मान " ( कानपुर विश्वविद्यालय ) "पर्यावरण मित्र सम्मान 2006 ", " ज्योतिबा फुले फेलोशिप " राष्ट्रीय सम्मान द्वारा भारतीय दलित साहित्य अकादमी भारत 2011, राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति द्वारा महीयशी नूपुरीदेवी, सोनभद्र साहित्य गौरव सम्मान 2024 आदि सम्मान अलंकरण /अवार्ड / से नवाजे जा चुके हैं।

Image

विज्ञापन

शुभचिंतक जनों से बधाई

डॉक्टर लव कुश प्रजापति का जन्म 7 अक्टूबर 1954 गुरुवार विजयदशमी तिथि को हुआ। डॉक्टर लव कुश प्रजापति को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने को लेकर साहित्य जगत में हर्ष देखा जा रहा है हर्ष के पल के बीच दिल्ली दूरदर्शन में अनुदेशक पद पर कार्यरत इश्हाक अहमद ने कहाँ की डॉक्टर लवकुश प्रजापति जी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाना हम सभी क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है, दुद्धी की आदिम प्रवृत्ति बोली, परंपरा और संस्कृति को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए हार्दिक आभार व बधाई। डॉक्टर लखन राम जंगली, दिनकर कपूर, हसन सोनभद्री, जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल एडवोकेट, प्रद्युम्न त्रिपाठी, रामेश्वर प्रसाद राय, विंध्यवासिनी प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंत्र महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,डॉक्टर के के चौरसिया, उमेशचंद्र एडवोकेट, अनमोल अग्रहरि आदि ने लेखन कार्य पर सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions