Sonbhadra News: गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित: डॉक्टर कुसुमाकर
wp:paragraph
sonbhadra
12:13 PM, Dec 3, 2024
Share:
Edited by: Ashish Gupta

wp:paragraph
• 11 दिसंबर को "गीता में वर्णित यज्ञ" विषय पर होगी गोष्ठी: जगदीश पंथी • राबर्ट्सगंज नगर स्थित "सांई हॉस्पिटल" में दोपहर एक बजे से किया गया है आयोजन
/wp:paragraph
विज्ञापन
संयोजक डॉक्टर कुसुमाकर व स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी, गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र।
Sonbhadra News/Report: Sonprabhat Digital Desk
सोनभद्र। गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 11 दिसंबर बुधवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर "गीता में वर्णित यज्ञ" विषय पर गोष्ठी भी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
wp:image {"id":58204,"sizeSlug":"large","linkDestination":"none","align":"full"}
/wp:image
बता दें कि श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़, मिर्जापुर के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य एवं आश्रम के प्रवक्ता रहे स्वर्गीय प्रेमनाथ चौबे जी तथा स्वामी जी की यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक रहे स्वर्गीय मुनीर बक्श आलम ने कार्यक्रम संयोजक डाक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डाक्टर वी सिंह एवं स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी से विचार विमर्श कर सोनभद्र जिला मुख्यालय पर गीता जयंती समारोह मनाने की शुरुआत की थी। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें विद्वतजनों द्वारा गीता के बारे में विस्तार से व्याख्यान सुनाया जाने लगा। इसके अलावा गीता का प्रचार प्रसार करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी करने की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
wp:image {"id":58205,"sizeSlug":"large","align":"full"}
गीता जयंती समारोह समिति के संयोजक डॉक्टर कुसुमाकर व स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर स्थित " सांई हॉस्पिटल" में 11 दिसंबर बुधवार को दोपहर एक बजे से किया गया है। इसमें "गीता में वर्णित यज्ञ" विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई है। जिसमें विद्वतजन व्याख्यान देंगे। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में गीता प्रेमियों को पहुंचने का आग्रह किया है।






